{"_id":"604a83278ebc3e59012b9df5","slug":"nagar-nigam-problem-birth-certificate-jammu-city-news-jmu231091799","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए नगर निगम में लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए नगर निगम में लंबी कतारें
विज्ञापन
जम्मू। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय में लंबी कतारें लग रही हैं। अप्रैल में शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अब विद्यार्थी जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए नगर निगम मेंपहुंच रहे हैं। हालांकि प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है, लेकिन कई लोगों को जानकारी न होने से ऑफलाइन ही प्रमाणपत्र बनाने पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि दाखिला प्रक्रिया में जन्म प्रमाणपत्र की मांग की जाती है। इसके अलावा अन्य कामों और योजनाओं के लाभ के लिए भी लोग प्रमाणपत्र बनाने पहुंच रहे हैं।
परेड के रहने वाले गौरव ने बताया कि अप्रैल में प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। ऐसे में इसे समय पर बनाने के लिए आए हैं। ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन पता नहीं चला। अब ऑफलाइन प्रमाणपत्र बनवाने आए हैं।
सतवारी की रहने वाली पूनम ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया का पता नहीं, इसलिए प्रमाणपत्र बनाने के लिए कार्यालय आई हैं। यहां पर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। रविंद्र कुमार निवासी छन्नी हिम्मत ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। इसके लिए वह नगर निगम में आए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया का उन्हें ज्ञान नहीं, न ही किसी ने बताया है।
विज्ञापन
--------
ऑनलाइन सुविधा लोगों को दी गई है। कार्यालय के बाहर पोस्टर पर भी लिखा गया है। कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऑफलाइन भी कार्यालय के माध्यम से प्रमाणपत्र बनाया जा सकता है। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम