फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting,jammu news

पीएसओ के लिए विपक्षी पार्षदों ने सदन से किया वाकआउट

विज्ञापन
nagar nigam,meeting,jammu news
जम्मू। जनरल हाउस की बैठक में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) और फुल प्रोटोकाल देने के प्रस्ताव पर कड़ी बहस हुई। इसके लिए विपक्षी पार्षदों ने हाउस का वाकआउट कर दिया। इस पर पार्षद राजेंद्र शर्मा ने प्रस्ताव लाया था। साथ ही पार्षद अशोक सिंह मन्हास, सुरिंदर सिंह ने भी पीएसओ देने पर प्रस्ताव रखा। कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षदों ने कहा कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, बिना सुरक्षा के पार्षद घरों से बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने प्रस्ताव को सचिवालय में भेजने का आश्वासन दिया। हाउस में मसले पर सहमति न बनने पर हंगामा हो गया। विपक्षी और भाजपा पार्षदों में बहस छिड़ गई। कांग्रेस पार्षद गौरव चोपड़ा और निर्दलीय पार्षद अमित गुप्ता ने फैसले का जमकर विरोध किया। इसके बाद विपक्षी पार्षदों ने हाउस का वाकआउट कर दिया। चोपड़ा ने कहा कि मेयर को फुल प्रोटोकाल का लाभ मिल रहा है, लेकिन पार्षदों को कुछ नहीं। सुरक्षा के नाम पर अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। यह सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद बाहर गए, लेकिन मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने हाउस की कार्यवाही को लंच ब्रेक के लिए स्थगित कर दिया। मेयर ने कहा कि मसले को उप राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। पार्षदों को उनका हक दिलाया जाएगा। लंच ब्रेक के बाद फिर से हाउस शुरू हुआ और प्रस्तावों पर सहमति दी गई। सुबह 11 बजे जनरल हाउस की बैठक राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुई। इसके बाद मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शहर में हो रहे विकास पर विस्तृत जानकारी दी। दोपहर बाद प्रश्न काल शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed