फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,meeting

विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर किया हंगामा

विज्ञापन
nagar nigam,meeting
जम्मू। जनरल हाउस की बैठक में विपक्षी पार्षदों ने विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर हंगामा किया। यह हंगामा करीब बीस मिनट तक चलता रहा। नौबत वायकाट तक की पहुंच गई। बाद में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि मसला केंद्र सरकार के ध्यान में है। इसके बाद पार्षद शांत हुए। बाजार में यलो लाइन लगाने और अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर भी गहमागहमी की स्थिति रही। पार्षदों ने अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि कार्रवाई नहीं हो सकती थी, लेकिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की गई। इससे दुकानदारों को कूड़ेदान तक रखने के लिए जगह नहीं बची।
विज्ञापन

जनरल हाउस शुरू होने से पहले राष्ट्रीय गान का आयोजन किया गया। इसके बाद मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने उपलब्धियों को पार्षदों के समक्ष रख। उन्होंने कहा कि शहर में सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पार्कों की हालत को सुधारा जा रहा है। इसके अलावा नाले और नालियों पर काम जारी है। मोहल्लों में रास्तों की हालत में काफी हद तक सुधार किया जा चुका है। इसके बाद पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी मेयर और आयुक्त ने दिए। इसके अलावा हाउस में वार्डों में विकास के लिए धनराशि न मिलने पर भी हंगामा होता रहा। पार्षद मेयर से बजट की डिमांड करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed