फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

Jammu News: पर्यटन की दृष्टि से बाग-ए-बाहु को किया जाए विकसित

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बैशाखी, होली, दिवाली और अन्य त्योहारों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनके माध्यम से लोगों को जोड़ा जा सकता है। पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पार्षदों ने अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

पार्षद अनिल ने कहा कि बाग-ए-बाहु को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मौजूदा समय में चल रही गतिविधियों का प्रचार किया जाए। यहां लेजर शो और अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन लोगों को पता नहीं है।
विज्ञापन

रघुनाथ बाजार का जीर्णोद्धार भी किया जाए। निधि मल्होत्रा ने कहा कि अन्य प्रदेशों की तर्ज पर पर्यटन स्थल विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। इस कारण इस स्थल को और सुंदर बनाना चाहिए। पर्यटन की दृष्टि से कई गतिविधियां चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम लाल ने कहा कि पुंछ, किश्तवाड़, जम्मू में कई ऐसे इलाके हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। हरकी पौड़ी को हरिद्वार की तरह विकसित किया सकता है। संजय बड़ू ने कहा कि जम्मू को विकसित करने की जरूरत है। जम्मू शहर में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए। पर्यटन रुकेंगे तो रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। परमंडल से चीची माता मंदिर तक कॉरिडोर बनाया जा सकता है। इससे पर्यटन बढ़ेगा।

पर्यटन स्थलों के लिए बनेगी ऐप, दिए जाएंगे विशेष पैकेज
मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थलों के लिए ऐप बनाई जाएगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज दिए जाएंगे। बावे वाली माता मंदिर और महामाया मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed