{"_id":"629fbf24eab6d60d57662ec9","slug":"nagar-nigam-jammu-city-news-jmu261455692","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी टैक्स और दुकानों का किराया बढ़ाने पर फैसला संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी टैक्स और दुकानों का किराया बढ़ाने पर फैसला संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम के सदन की बैठक 11 जून होगी। इसमें प्रापर्टी टैक्स सहित दुकानों का किराया बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। मई में हुई सदन की बैठक में भी प्रापर्टी टैक्स के संबंध में चर्चा की गई थी। अब इस पर अंतिम सुनवाई हाउस में होगी। नगर निगम की आय कम होने के कारण परियोजनाओं के काम प्रभावित हो रहे हैं, जिन्हें गति देने के लिए निगम प्रापर्टी टैक्स लगाने पर फैसला ले सकता है।
इसके अलावा गत बैठक में पास प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। वार्डों में व्याप्त समस्याओं के हल के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। सदन में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो पार्षदों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याआें का निदान करेंगे। मौजूदा समय में शहर में पेयजल और बिजली की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। पार्षदों के प्रश्नों के उत्तर हाउस में मेयर, डिप्टी मेयर और आयुक्त देंगे। सदन की बैठक की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस बारे में पार्षदों को सूचित कर दिया गया है।
इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन
सदन की बैठक में मुख्य रूप से स्ट्रीट लाइट, बदहाल गलियां-नालियां, सफाई, नाले, खस्ताहाल पार्क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
पास किए जाएंगे प्रस्ताव
सदन की बैठक 11 जून को होगी। इसमें शहर के विकास के लिए फैसले लिए जाएंगे। पार्षदों के प्रस्तावों को भी पास किया जाएगा। अभी तक हुए काम की समीक्षा की जाएगी। परियोजनाओं के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू