फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam

यात्रा से पहले हटेंगे सड़कों के किनारे खड़े कंडम वाहन

विज्ञापन
nagar nigam
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले सड़कों किनारे खड़े कंडम वाहनों यातायात पुलिस हटाएगी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। यह जवाब डीएसपी यातायात फराह निसाल ने नगर निगम के विशेष सत्र में पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर दिया है। उन्होंने कहा कि समस्या होने पर लोग संपर्क कर सकते हैं। हर परेशानी का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सदन के विशेष सत्र में पार्षदों ने जाम की समस्या को उठाते हुए यातायात पुलिस से समाधान मांगा। वार्ड 24 की पार्षद अनु बाली ने कहा कि शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। सड़कों के किनारे खड़े वाहन जाम का करण बन रहे हैं। वार्ड 69 सैनिक कालोनी के पार्षद गुरमीत रंधावा ने कहा कि सड़कों किनारे से कंडम वाहन हटने चाहिए। पार्षद युद्धवीर सिंह ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए पुलिस व्हट्सएप नंबर जारी करे। पार्षद फोटो खींच कर डालें और पुलिस वाहन को लिफ्ट करे। पार्षद दिनेश ने कहा कि शहर में मेटाडोर चालकों की मनमानी बढ़ गई है। जहां चालक का मन करता है, ब्रेक लगादी जाती है। इससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। वार्ड 31 के पार्षद सुच्चा सिंह ने कहा कि तालाब तिल्लो अस्पताल के बाहर अकसर जाम लगता है। समस्या का जल्द निदान किया जाए। वार्ड 60 की पार्षद रजनी बाला ने कहा कि जाम लगना आम हो गया है। यातायात पुलिस सख्ती से पेश नहीं आ रही है। मेटाडोर में ओवरलोडिंग को रोका जाए। पार्षद संजय बारु ने कहा कि बोहड़ी में अवैध रेहड़ियों को हटाया जाए। पार्षद भानू महाजन ने कहा कि वाहनों के माध्यम से खाद्य पदार्थ बेचने वालों को खुली जगहों में सामान बेचने की अनुमति दी जाए। नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन

नाकों पर तैनात कर्मी लोगों से करें उचित व्यवहार : मेयर
सदन के विशेष सत्र में मेयर से पुलिस अधिकारियों से नाकों पर तैनात कर्मियों की उचित व्यवहार नहीं करने की शिकायत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अवगत करवाते हुए लोगों से सही व्यवहार करने की बात कही। मेयर ने बताया कि वह भगवती पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुलिस जवान एक व्यक्ति को धमका रहा था। उनसे भी पहचान पूछा गया। जानकारी देने पर फोटो खींचने और अंदर करने का आरोप लगाया। मेयर ने नाकों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को लोगों से उचित व्यवहार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed