फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam budget

नगर निगम को विकास के लिए मिलेगा करोड़ों

विज्ञापन
nagar nigam budget
जम्मू। नगर निगम में विकास कार्य सिरे चढ़ सकेंगे। 14 वें वित्त आयोग से एमसी को 217 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। आगामी माह धनराशि मिलने की संभावना है। पहले बजट के अभाव के कारण नगर निगम विकास कार्य नहीं करा पा रहा था। हालत यह रही कि कई प्रोजेक्टों पर प्रस्ताव तैयार होने के बाद काम ही शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन

इससे पहले विकास के लिए हर पार्षद को छह माह पहले 10-10 लाख रुपये मिले थे। इससे वार्डों में उम्मीद से कम विकास हुआ। पार्षद भी बजट आने का इंतजार कर रहे थे। वार्डों में हालत यह है कि रास्तों से टाइलें उखड़ चुकी हैं, स्ट्रीट लाइटें फ्यूज हैं। इसके अलावा कुछ जगहों में नालियां और नाले भी टूटे हैं। बारिश में पानी के लोगों के घरों में घुसने की भी संभावना रहती है। अब नगर निगम बजट मिलने पर पहले से रुके काम को पूरा कराएगा। साथ ही शहर में नए प्रोेजेक्टों के लिए भी योजना बनाई जाएगी। बजट से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी हो सकेगा। नगर निगम के पास बजट खत्म हो चुका है। इससे कर्मचारियों को वेतन अदायगी होने की संभावना कम थी। अब ग्रांट से वेतन की अदायगी भी हो सकेगी। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि 217 करोड़ की ग्रांट केंद्र से मंजूर हो चुकी है। बजट मिलते ही वार्डों में विकास कराया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed