{"_id":"659319948fd02327a303fa59","slug":"nagar-kirtan-tomorrow-jammu-news-c-10-jam1008-273530-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगर कीर्तन कल, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगर कीर्तन कल, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में बड़े आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 3 जनवरी को चांद नगर से गुरुद्वारा सिंह सभा नानक नगर तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। यह व्यवस्था बुधवार को सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
योजना के तहत सांबा, कठुआ और अंतरराज्यीय रूट से आने वाले वाहनों को कुंजवानी से नरवाल व नगरोटा जाना पड़ेगा। पुंछ, राजोरी और अखनूर से आने वाले वाहन चौथे पुल भगवती नगर से बख्शी नगर की तरफ जाएंगे। इंदिरा चौक से आने वालों को विवेकानंद चौक, फ्लाईओवर और बीसी रोड की तरफ जाना होगा। रेजीडेंसी रोड से डोगरा चौक के लिए चौथे पुल का इस्तेमाल होगा। कटड़ा या उधमपुर से आने के लिए टीसीपी नगरोटा, सिद्दड़ा बाईपास और कुंजवानी से आगे भेजा जाएगा। नगर कीर्तन संपन्न होने तक डोडा, श्रीनगर उधमपुर से वाहनों को कुंजवानी भेजा जाएगा। रात आठ बजे तक शहर में ट्रकों के परिचालन की अनुमति नहीं होगी।
ये रास्ते भी करेंगे मदद
अखनूर से शहर आने वाले वाहन चालक दो रास्तों से जा सकेंगे। नरवाल, कासिम नगर, पुलिस मुख्यालय, बिक्रम चौक, फ्लाईओवर या कासिम नगर, गुज्जर नगर, सर्कुलर रोड का इस्तेमाल करें। कुंजवानी, सतवारी और आरएसपुरा से आने वाले छोटे वाहन एशिया चौक तक आएंगे। यहां से बेलीचराना रोड से होकर आगे की यात्रा तय करेंगे। बड़े वाहन बेलीचराना रोड से जाएंगे। इसी तरह गांधीनगर में नगर कीर्तन पहुंचने पर शास्त्री नगर और डोगरा चौक से आने वाले वाहन लास्ट मोड़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
गतका कला और गुरबाणी से संगत होगी निहाल
जम्मू। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव तीन जनवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सुबह दस बजे से गुरुद्वारा चांद नगर से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें गतका कला के जौहर आकर्षण का केंद्र होंगे। गुरुघरों में गुरबाणी से संगत को निहाल किया जाएगा। विवेकानंद चौक, गुम्मट क्रॉसिंग, जेपी चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, ग्रीन बेल्ट चौक, गांधी नगर अस्पताल चौक, गोल मार्केट, बैंक ऑफ बड़ौदा चौक, वाल्मीकि चौक, शिवा जी चौक, खालसा चौक से वापस चांद नगर में नगर कीर्तन समाप्त होगा। दिनभर गुरुद्वारों में नाम सिमरन होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के अलावा प्रचारक गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि भाई हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, बीबी हरविंद्र कौर संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे। इसके अलावा पंथक कवियों में जोगिंद्र सिंह कविताओं के माध्यम से गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।