फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nagar Kirtan on Prakash Parv today, city ready to welcome

Jammu: प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन आज, स्वागत के लिए शहर तैयार

Sat, 03 Jan 2026 11:21 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 03 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को जम्मू शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Nagar Kirtan on Prakash Parv today, city ready to welcome
गुरुपर्व के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से अद् भुत छटा बिखेर रहा गुरुद्वारा चांद नगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य पर शनिवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विभिन्न सिख संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वागत द्वार लगाए गए हैं। डोगरा चौक, बिक्रम चौक, गांधी नगर, गोल मार्केट सहित अन्य जगहों पर लंगर की तैयारियां कर ली गई हैं। पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


नगर कीर्तन शनिवार सुबह चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होगा। पंज प्यारों की पावन अगुवाई में नगर कीर्तन विवेकानंद चौक, तवी पुल, बिक्रम चौक, पुलिस लाइन, ग्रीन बेल्ट और गांधी नगर मार्ग से होते हुए नानक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। इस दौरान गुरु साहिब की पालकी के दर्शन कर संगत निहाल होगी। गुरबाणी के मधुर कीर्तन से वातावरण गुरुमय होगा।
विज्ञापन


पारंपरिक युद्ध कला गतका का होगा प्रदर्शन
डीजीपीसी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर कीर्तन गुरु साहिब की महान शिक्षाओं सेवा, त्याग, समानता और धर्म की रक्षा का जीवंत संदेश देता है। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में नगर कीर्तन में भाग लेकर पालकी साहिब के दर्शन करें और भाईचारे, एकता और सेवा के संदेश को समाज तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed