फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nagar keertan in rspura

Jammu News: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निकाला नगर कीर्तन

Wed, 03 Jan 2024 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar keertan in rspura
- गांव कोटली अर्जुन सिंह गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन, शबद-कीर्तन से किया गुरु साहिब का गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आरएस पुरा ने नगर कीर्तन निकाला। यह गांव कोटली अर्जुन सिंह गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ और गांव कोटली शाह दौला, ठीकरिया, बग्गा मड़, चौहाला मोड़ से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचा और मुख्य बाजार से होते हुए वापस सेंट्रल गुरुद्वारा पहुंचा।

पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। सुबह काफी सर्दी होने के बावजूद संगत में उत्साह देखने में मिला। नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रही गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके पीछे चल रहे सेवादार सड़कों को साफ करते और उसके पीछे गुरु साहिब के पांच प्यारे तथा उसके पीछे फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। साथ चल रही संगत ने शबद कीर्तन से गुरु साहिब का गुणगान किया। सड़क किनारे और कस्बे के बाजार में कई सामाजिक संगठनों ने संगत को जलपान करवाया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह टोहरा व कमेटी के अन्य सदस्यों ने देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आरएस पुरा की तरफ से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में संगत हिस्सा लेगी। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों में पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल, जिला विकास परिषद सदस्य प्रो. गारू राम भगत, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, कांग्रेस नेता तरनजीत सिंह टोनी, कर्ण भगत, ट्रैक्टर यूनियन के राज्य प्रधान मोहम्मद आरिफ ने गुरु जी के पांच प्यारों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed