फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nack, tour, central sanskrit university

Jammu News: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 24 को नैक करेगी दौरा

विज्ञापन
nack, tour, central sanskrit university
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू । केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रणवीर परिसर कोट भलवाल में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम का दौरा होगा। इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. मदनमोहन झा विभिन्न विभागों में व्यवस्थाएं जांच रहे हैं। वह सात मानकों के प्रतिवेदन का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही पीपीटी के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैक टीम द्वारा परिसर में विभागों की गतिविधियों, उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। निरीक्षण के बाद प्रो. मदनमोहन झा ने विभागों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए है। नैक टीम ने 2011 में रणवीर परिसर का दौरा किया था। उस समय विश्वविद्यालय परिसर को ए ग्रेड मिला था।

नैक के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सतीश कुमार कपूर ने कहा कि तमाम मुद्दों पर मंथन कर सौंदर्यीकरण के दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। समग्र विकास के लिए कई बिदुंओं पर विचार हो रहा है। अकादमिक, स्टूडेंट्स वेलफेयर, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, एनएसएस, वोकेशनल कोर्स, भवन निर्माण, स्मार्ट क्लासेस, गार्डनिंग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति की गई है। टीम के सदस्य छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, और पूर्व छात्रों से भी मुलाकात करेंगें। टीम के स्वागत के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया है। इसके अलावा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed