{"_id":"58d3ed934f1c1b425c1a46d4","slug":"nabard-initiated-save-water-campaign-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर में जल संरक्षण अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर में जल संरक्षण अभियान की शुरूआत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
NABARD
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबार्ड के जम्मू-कश्मीर क्षेत्रीय कार्यालय ने विश्व जल दिवस मनाने और जल संरक्षण जागरूकता के अपने राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। नाबार्ड ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें नाबार्ड अध्यक्ष डा. हर्ष कुमार भनवाला ने नाबार्ड प्रधान कार्यालय मुंबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय जल संरक्षण अभियान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
राज्य के पशुपालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने जम्मू-कश्मीर के लिए अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसान प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विजय कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
स्कास्ट जम्मू के उपकुलपति डा. पीके शर्मा मुख्य अतिथि थे। कोहली ने जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता के लिए नाबार्ड की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत है, वहां इस अभियान को केंद्रित किया जाए।
विज्ञापन