फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mysterious death Baddal

Jammu News: रहस्यमय मौतों में कहीं साजिश तो नहीं?

विज्ञापन
Mysterious death Baddal
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक कर बड्डाल में हो रही रहस्यमय मौतों पर चर्च
एक ही परिवार से जुड़े लोग कैसे बन रहे निशाना, पुलिस को जांच करने के निर्देश
विज्ञापन




रिपोर्टों में वायरल और वैक्टीरिया की पहचान नहीं, कुछ खाद्य पदार्थों के नमूनों में टाक्सिन मिलने की सूचना



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। पिछले एक माह से अधिक समय से राजोरी के बड्डाल गांव में 11 बच्चों समेत चौदह लोगों की संदिग्ध हालात में हुई मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू से लेकर स्वास्थ्य सचिव डा. आबिद रशीद शाह के स्तर पर मंगलवार को वर्चुअल बैठकों में बड्डाल मामले पर माथापच्ची की जाती रही। जिसमें माइक्रोबायोलॉजिकल रिपोर्टों में कोई वायरल, बैक्टीरियल या माइक्रोबियल संक्रमण नहीं मिलने के बारे में बताया गया। लेकिन कुछ मृतक व्यक्तियों के नमूनों में न्यूरोटॉक्सिन पाने की पुष्टि हुई है। जिससे इस पूरे मामले को अब किसी साजिश की नजर से भी देखा जा रहा है। सरकार ने एडीजीपी को कोई काबिल जांच अधिकारी नियुक्त करके पुलिस के एंगल से जांच शुरू करने को कहा है।
स्वास्थ्य सचिव ने दोपहर और मुख्य सचिव ने शाम को वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य, पुलिस अधिकारियों के अलावा विशेषज्ञों से बात की। बताया गया कि मृतक सदस्यों में दो परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और दोनों मामलों में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी है। अगर सामूहिक खाना खाया गया तो अन्य बाहरी लोगों का स्वास्थ्य भी खराब होना चाहिए था। मुख्य सचिव ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग को इन रिपोर्टों का अध्ययन करने के लिए अपने सर्वोत्तम संसाधनों का उपयोग करने के साथ निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अन्य वैज्ञानिक सहायता लेने को कहा। मुख्य सचिव ने पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़), एनआईवी, सीएसआईआर और एनसीडीसी के विभिन्न विशेषज्ञों से प्रभावित व्यक्तियों या क्षेत्र से लिए गए कई नमूनों का अध्ययन करने के बाद उनके निष्कर्षों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

--------
स्वास्थ्य निदेशक समेत कई विशेषज्ञ राजोरी पहुंचे
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. राकेश मगोत्रा समेत कई विशेषज्ञों ने राजोरी में डेरा डाला हुआ है। इन अधिकारियों ने संदिग्ध मौतों के मामलों में पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों से बातचीत करके फीडबैक लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पांच विशेषज्ञों का पैनल राजोरी पहुंच रहा है, जो घटनास्थल पर जा सकता है। इसमें चन्नेई, एनसीडीसी, पीजीआई चंडीगढ़, आईसीएमआर, एम्स से विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



----

-----

ताजा मौतों के मामलों में फिर पानी और खाने के सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बड्डाल गांव में पीड़ित परिवार के घर और आसपास क्षेत्र से 5 पानी और 13 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जीएमसी जम्मू में जांच के लिए भेजा गया है। इन सैंपलों में देखा जाएगा कि किसी में कहीं वायरल, वैक्टीरिया या टाक्सिन तो नहीं है। इससे पहले लिए गए कुछ फूड सैंपलों में टाक्सिन मिला है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed