'मुसलमान भाजपा शासन में सुरक्षित महसूस कर रहे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा है कि मुसलमान समुदाय के लोग भाजपा शासन में अपने को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वे पत्रकारों से बात कर रही थीं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक के दर्जे के विवाद के बारे में कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उनके मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता।
इससे पहले एसकेआईसीसी में भाजपा सम्मेलन में आम जनता तक पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
मुफ्ती मोहम्मद सईद एक दिग्गज नेता थे: नजमा
उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं की पहुंच आम जन तक होनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्वाचन क्षेत्र में जाकर लोगों को बताने को कहा गया कि पार्टी ने विकास के लिए क्या किया और उन्हें क्या हासिल हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा भी थे। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद एक दिग्गज नेता थे।
वह उनसे अच्छी तरह से परिचित थीं और जब भी वह कश्मीर आईं तो वह मुफ्ती साहब से जरूर मिलीं। चाहे वह जब सत्ता में थे या फिर उससे पहले।