{"_id":"5aa3dce34f1c1bb3758b4aed","slug":"muslim-people-attend-last-rites-of-kashmiri-pandit-women-in-tral-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में फिर दिखी एकता मिसाल, पंडित महिला की अंतिम यात्रा में शरीक हुआ मुस्लिम समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में फिर दिखी एकता मिसाल, पंडित महिला की अंतिम यात्रा में शरीक हुआ मुस्लिम समुदाय
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
kashmir
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एक बार फिर से कश्मीरियत की मिसाल देखने को मिली है। सदियों से चले आ रहे आपसी भाईचारे की परंपरा को निभाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग त्राल में एक पंडित महिला की अंतिम यात्रा में शरीक हुए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के कश्मीरी महिला पंडित कमलावती (80) का निधन उसके पैतृक गांव त्राल के नूरपुर में हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रही थी। जैसे ही यह खबर फैली आस-पास के गांव के लोग परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारियों में हाथ बंटाया। इसके साथ ही अंतिम यात्रा में कांधा भी दिया। दु:ख की इस घड़ी में गांव की मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि देख कर अच्छा लगा कि आस-पास के इलाकों में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग भी न केवल हमारे दुख में शामिल हुए बल्कि हर काम में हाथ भी बंटाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की वजह से आज भी हम अपने घरों में महफूज हैं।