Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mushrooms spreading a 'white blanket' in Samba; 1,200 farmers reaping profits

Jammu News: सांबा में सफेदी बिखेर रहा मशरूम, 1200 किसान कमा रहे मुनाफा

विज्ञापन
Mushrooms spreading a 'white blanket' in Samba; 1,200 farmers reaping profits
पहले धान और गेहूं की पारंपरिक खेती करने वाले थे यह किसान
विज्ञापन

जिले में 20 केंद्रीय कृषि केंद्र साल भर मशरूम की खेती कर रहे
सालाना 10 हजार क्विंटल उत्पादन, 15 करोड़ रुपये का कारोबार
प्रीत चौधरी
सांबा। जिले में किसानों का रुझान अब मशरूम की खेती की ओर बढ़ रहा है। पहले धान और गेहूं की पारंपरिक खेती करने वाले 1200 किसान अब मशरूम उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। जिले में 20 केंद्रीय कृषि केंद्र साल भर मशरूम की खेती कर रहे हैं। इससे सालाना 10 हजार क्विंटल मशरूम का उत्पादन हो रहा है। यह कारोबार प्रति वर्ष 15 करोड़ रुपये का है।
कृषि विभाग के अनुसार, पहले किसान तीन से चार महीने का मौसमी उत्पादन करते थे। अब जिले के 20 किसान पूरे साल मशरूम की खेती कर लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग 20 लाख रुपये का एयर कंडीशनर शेड प्रदान करता है, जिस पर आठ लाख रुपये की सब्सिडी मिलती है। छोटे किसानों को भी शेड दिए जाते हैं, जिन पर 35 फीसदी सब्सिडी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

किसानों को मिल रहा लाभ
मशरूम की खेती कर रहे कुलविंदर सिंह पंकज और पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि वे पहले धान और गेहूं पर निर्भर थे। कृषि विभाग की मदद से वे पिछले तीन वर्ष से मशरूम की खेती कर रहे हैं। उन्हें इससे अच्छा लाभ मिल रहा है और वे मंडी में बेचकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। विभाग से उन्हें कंपोस्ट पर भी सब्सिडी मिल रही है। किसानों के अनुसार, मशरूम की खेती में मेहनत तो है, लेकिन यह एक नकदी फसल है जिससे अच्छी आमदनी होती है। इस समय मंडी में मशरूम का भाव 200 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज और सरकारी सहायता
किसानों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में पहले मशरूम की खेती नहीं होती थी। किसान हिमाचल के सोलन से मशरूम का बीज लाते थे। अब जम्मू में ही कृषि विभाग के पास बीज उपलब्ध हैं। विभाग किसानों को इसके लिए जागरूक कर रहा है और कंपोस्ट के बैग सब्सिडी पर दिए जाते हैं। कुछ किसान स्वयं भी कंपोस्ट तैयार करते हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा कारोबार है जिससे किसानों को अच्छी कमाई हो रही है।

आत्मनिर्भरता की ओर
जिले में सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मशरूम की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर भी दिख रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किसानों को कंपोस्ट के बैग दिए जाएंगे। कृषि विभाग ने शाह बलोढ़ में कंपोस्ट बनाने का केंद्र स्थापित किया है। यहां बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी सांबा राकेश खजुरिया ने बताया कि यह पहल किसानों को सशक्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed