{"_id":"5bca2bb3bdec2269a7715cd0","slug":"municipal-election-counting-of-votes-today-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K निकाय चुनाव: दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में भाजपा ने लहराया परचम, जीते 53 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K निकाय चुनाव: दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में भाजपा ने लहराया परचम, जीते 53 वार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मतगणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है, जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोपियां में अच्छा किया है, जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था। देवसर नगर निगम में पार्टी ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की हैं। इस क्षेत्र से कांग्रेस के नेता मोहम्मद अमीन भट विधानसभा के सदस्य हैं।
विज्ञापन
काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को साधारण बहुमत मिला और उसने सात वार्डों में से चार में जीत हासिल की। तीन अन्य वार्डों में कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। पहलगाम नगर समिति में पार्टी ने 13 सीटों में से सात पर जीत हासिल की जबकि शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं था।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने डूरू नगर निगम में जबर्दस्त जीत हासिल की जो जेकेपीसीसी प्रमुख जी ए मीर का मजबूत गढ़ है। पार्टी ने 17 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट खाली रही।
कांग्रेस ने केरनाग नगर निगम में आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की। यरीपोरा में पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शेष में प्रत्याशियों के मैदान में नहीं होने के कारण खाली रही। चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।
अनंतनाग और मत्तन एवं दक्षिण कश्मीर में दो अन्य नगर निगमों में मतों की गिनती जारी है और शनिवार देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। इसके अलावा, कांग्रेस ने छह सीटों के साथ बडगाम नगर निगम पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की। तीन सीटें खाली रही।
चरार-ए-शरीफ में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शेष दो सीट खाली रही। चडोरा में भी पार्टी ने आठ में से छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि अन्य पांच सीटों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था।
कहां कितने प्रत्याशी
जम्मू जिला, कुल वार्ड: 144, उम्मीदवार: 743
राजोरी जिला, वार्ड: 54, उम्मीदवार: 182
पुंछ, वार्ड:30, उम्मीदवार: 85
किश्तवाड़, वार्ड: 33, उम्मीदवार: 53
उधमपुर, वार्ड: 51, उम्मीदवार: 192
रियासी, वार्ड: 26, उम्मीदवार: 95
डोडा, वार्ड: 17, उम्मीदवार: 116
रामबन, वार्ड: 21, उम्मीदवार: 56
सांबा, वार्ड: 56, उम्मीदवार: 242
कठुआ, वार्ड: 75 उम्मीदवार: 369
राजोरी जिला, वार्ड: 54, उम्मीदवार: 182
पुंछ, वार्ड:30, उम्मीदवार: 85
किश्तवाड़, वार्ड: 33, उम्मीदवार: 53
उधमपुर, वार्ड: 51, उम्मीदवार: 192
रियासी, वार्ड: 26, उम्मीदवार: 95
डोडा, वार्ड: 17, उम्मीदवार: 116
रामबन, वार्ड: 21, उम्मीदवार: 56
सांबा, वार्ड: 56, उम्मीदवार: 242
कठुआ, वार्ड: 75 उम्मीदवार: 369