फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal corporation, samadhan campaign

Jammu News: आज से समाधान दिवस मुहिम होगी शुरू, सीधे अधिकारियों को आप बता पाएंगे समस्याएं

विज्ञापन
municipal corporation, samadhan campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। नगर निगम का कार्यकाल 15 नवंबर को खत्म हो चुका है। स्थानीय निकाय चुनाव की अभी घोषणा न होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि वह समस्याएं लेकर विभागों के चक्कर लगा रहे हैं, पर सुनवाई कम ही हो पा रही है। इसके चलते निगम ने पहल की है, जिसके तहत आला अधिकारी हर बुधवार को लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनेंगे और हल भी निकालेंगे। इसे ब्लॉक दिवस की तर्ज पर समाधान दिवस का नाम दिया गया है।

75 वार्डों को 5 भागों में बांटा गया है। पांच अधिकारी संयुक्त आयुक्त (3), सचिव, डीसी नॉर्थ निर्धारित स्थान पर जनता दरबार लगाएंगे। वार्ड 20, 21, 22, 23, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 68, 69, 70, 73, 74 के लोगों की दिक्कतें वार्ड-20 एडी ब्लॉक में रिंपी ओहरी संयुक्त आयुक्त सुनेंगी। इसी तरह 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 19 के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए वार्ड-10 परेड में राकेश गुप्ता संयुक्त आयुक्त (आरएंडएफ) दरबार लगाएंगे। 16, 17, 18, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 33, 34, 35, 36, 37, 39 के लिए वार्ड 24 रिहाड़ी चौक में कुलभूषण शर्मा संयुक्त आयुक्त (एचएंडएस), 30, 31, 32, 40, 41, 61, 59 के लिए वार्ड-41 वजीर लेन में परविंद्र कौर सचिव और 38, 60, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 72, 75 के लोगों की समस्याएं संजय बडयाल वार्ड-41 वजीर लेन में सुनेंगे।
विज्ञापन


हाउस भंग हो चुका है इसलिए लोगों को सुविधा देने के लिए कदम उठाया गया है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के बीच समन्वय बेहतर होगा।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed