फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal commety

महिला पार्षद ने लगाए अनदेखी के आरोप

विज्ञापन
municipal commety
बैठक में बहस बाजी करते महिला पार्षद विमला देवी
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी में शनिवार को मासिक बैठक हुई। यह बैठक काफी हंगामे दार रही। बैठक में पार्षदों ने कमेटी पर वार्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके अलावा इस पर भी नाराजगी जताई कि जो काम प्लान में रखे ही नहीं गए वह धरातल पर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में वार्ड-8 की पार्षद विमला देवी ने कमेटी पर उनके वार्ड की अनदेखी को लेकर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दो गलियों को प्लान में रखा गया। न तो वह जिला प्लान में लिए गए और न ही आईडीएमटी प्लान में रखे गए। जिस गली का जिक्र उन्होंने प्लान में किया ही नहीं वह कमेटी की तरफ से बना दी गई है। हालांकि जो गली उनकी वार्ड में बनाई गई है वह दो साल पहले भी बनाई गई थी। उसमें सिर्फ टाइल लगना बाकी था, लेकिन उसे फिर से बनाया गया है। इससे जाहिर होता है कि लोगों के पैसों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी में उनकी बातों की तवज्जो नहीं दी जाती है। हमेशा की तरह उनकी बातों को टाल दिया जाता है। कमेटी द्वारा उनकी वार्ड में जिस तरह से मनमर्जी से काम कराए जा रहे हैं, उनकी वह निंदा करती हैं। इसके लिए जरूरत पड़ी तो हाईकमान से बात की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी वार्ड में जो भी गली नाली के उद्घाटन होता है उसमें उनको दरकिनार किया जाता है। अपनी मर्जी से उद्घाटन करके चले जाते हैं। कमेटी का यह रवैया उनकी छवि को उनके लोगों के बीच धूमिल कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वार्ड-8 में एक गली का निर्माण कराया गया और उसके नाम का बोर्ड मुल्ख राज कॉलोनी के नाम से लगाया गया। इसके बारे में उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज और चेयरमैन बचन लाल से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उन्होंने जिला उपायुक्त को एक अर्जी दी है। अब उनके जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का आयोजन चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी कैप्टन बचन लाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर पार्षद, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

------
विमला देवी के द्वारा दिए गए प्लान के मुताबिक ही गली नाली का कार्य कराया गया, और जिस बोर्ड का वह जिक्र कर रही हैं वह लोगों की मर्जी के अनुसार ही हुआ होगा। कमेटी बोर्ड लगाने का काम नहीं करती है। अगर लोगों को बोर्ड लगाना पसंद नहीं है तो वह उसे उतार सकते हैं। कमेटी सभी वार्ड को बराबर मान्यता देती है। किसी भी पार्षद के साथ पक्षपात नहीं करती है। वार्ड-8 में जिस गली को बनाया गया है उसकी हालत काफी खस्ता थी। हालांकि वहां नाली पहले से ही बनी हुई थी।
-कैप्टन बचन लाल, चेयरमैन, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed