फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   municipal commety

आस्था पर भारी पड़ रहा नगर का 60 टन कचरा

विज्ञापन
municipal commety
अखनूर में जिया पोता घाट मार्ग पर डाला गया कचरा।
अखनूर। कस्बे में कचरा फेंकने के लिए स्थान निर्धारण में म्यूनिसिपल कमेटी और प्रशासन विफल रहा है। नगर में प्रतिदिन 60 टन कचरा कस्बे के बीच फेंका जा रहा है। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा चार वर्षों के कार्यकाल में कचरा फेंकने के स्थान का निर्धारण नहीं कर पाया गया है। लोगों में कमेटी के प्रति रोष है। कस्बे में खुले में कचरा डंपिंग हटाने की मांग की है। म्यूनिसिपल कमेटी अखनूर के 13 वॉर्ड का कचरा कस्बे के बीचोबीच बस अड्डा और राम मंदिर पूली वाले के पास चिनाब दरिया के जियो पोता घाट की मुख्य सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। जो आसपास के लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं कई दिनों बाद कचरा नहीं उठाने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। कस्बे का 60 टन कचरा रोज मेन सड़क पर फेंकने से चिनाब दरिया के लिए लोगों को इस सड़क से आवाजाही करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। वहीं पास में श्रीराम आश्रम मंदिर होने पर लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। मंदिर के सदस्यों ने भी कई बार एसडीएम और म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष को कचरा हटाने के लिए आग्रह भी किया। इसके बावजूद इसके हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

------
कस्बे के सभी वार्ड का कचरा यहां एकत्रित किया जाता है। चार साल में म्यूनिसिपल कमेटी डंपिंग स्टेशन स्थापित नहीं कर सकी, हालांकि कई बार डंपिंग स्टेशन शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव महाजन, स्थानीय निवासी
------
म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा कस्बे की गंदगी फैल कर वातावरण प्रदूषित कर रही है, जबकि कमेटी को चाहिए कि कचरा डंपिंग का स्थान यहां से हटा दे।
-पुरुषोत्तम सिंह
-------
कचरा डंप के पास मंदिर होने पर मंदिर में आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ता है। कमेटी को लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।
-अजीत जमवाल, सदस्य, श्री राम आश्रम मंदिर कमेटी
------
डंपिंग स्थान के लिए भूमि अधिग्रहण करने के बाद इसे यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन से प्रयास किया जा रहा है।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed