फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   muncipal commeti

अखनूर के बाजार में जगह-जगह लगे हैं गंदगी के ढेर

विज्ञापन
muncipal commeti
अखनूर कस्बे के मुहल्लों में लगा कचरे का ढेर।
अखनूर। बरसात शुरू होते ही कस्बे के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने पर लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में सफाई व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे में इन दिनों मोहल्ले और बाजारों में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे होने के कारण अक्सर लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। जबकि म्यूनिसिपल कमेटी अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार नहीं होने पर बरसात के दिनों में गंदगी के लगे ढेर दो तीन दिन पड़े होने पर अक्सर बाजारों और मोहल्लों में राहगीरों को बदबू का समाना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने के बारे में अवगत भी कराने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था नहीं होती। नालियां और नाले की सफाई नहीं होने पर गंदगी सड़क में आ जाती हैं। स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कस्बे में इन कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जो दो तीन बाद उठाए जाते हैं। म्यूनिसिपल कमेटी कार्य के प्रति ईमानदारी नहीं होने पर लोगों खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे के मेन चौक और निर्दोष चौक से थोड़ी सी बारिश पर गंदगी सड़कों पर आ जाती है। ऐसा प्रतीत होता है म्यूनिसिपल कमेटी नाम का विभाग अखनूर में है ही नहीं।
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने बताया कि बरसात में कस्बे के कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जो अक्सर बदबू फैलाते हैं, मगर कमेटी सफाई अभियान नहीं चलाती। उन्होंने बताया नालियां और नालों की सफाई समय पर नहीं करती, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कस्बे में सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए बरसात में सफाई अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। नाले और नालियां की सफाई अभियान चलाया जाएगा।
-सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, म्युनिसिपल कमेटी, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed