फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mughal road, Srinagar-Leh highway closed due to snowfall in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः बर्फबारी से मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, घाटी में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम

Sun, 06 Dec 2020 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mughal road, Srinagar-Leh highway closed due to snowfall in jammu kashmir
jammu kashmir snowfall - फोटो : अमर उजाला

उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से जम्मू संभाग को घाटी से जोड़ने वाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गए हैं। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने से ठंड भी बढ़ गई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को भी उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। आठ दिसंबर को जम्मू संभाग में सामान्य से भारी बारिश और कुछ इलाकों में हिमपात का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


जोजिला पास और द्रास क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से श्रीनगर हाईवे का यातायात बंद हो गया है। कश्मीर में पहलगाम और गुलमर्ग के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम के करवट बदलने से प्रदेश में तापमान में गिरावट आ गई। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड रही। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.7 डिगी सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री के पहुंच जाने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। भद्रवाह में भी न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed