फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mughal road closed for three days, jammu srinagar highway done one way, snowfall in next two days

मुगल रोड तीन दिन के लिए बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी, अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
mughal road closed for three days, jammu srinagar highway done one way, snowfall in next two days
बर्फबारी में फंसे वाहन - फोटो : फाइल
पीर की गली सहित अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी के चलते एहतियात के तौर पर राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर अगले तीन दिन के लिए यातायात बंद कर दिया गया है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा गिर गया है। पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 नवंबर को जम्मू व कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट सुरनकोट सलीम अहमद के अनुसार सोमवार से अगले तीन दिन के लिए मुगल रोड पर यातायात बंद किया गया है। आगामी मौसम के मुताबिक यातायात को बहाल किया जाएगा। इससे पहले बर्फबारी से गत दिनों आठ दिन तक मुगल रोड बंद रहा था।
विज्ञापन


मुगल रोड पर फंसे करीब 100 लोगों को पुलिस और सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित निकाला था। मुगल रोड पर सोमवार को भी दिन भर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। कठुआ जिले में छत्रगलां के पास पिछले चार दिन से बर्फबारी के कारण बनी-भद्रवाह सड़क का काम इस बार जल्द बंद हो सकता है। हालांकि, ग्रेफ इसे दिसंबर तक जारी रखने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास आयुक्त शोपियां डा. ओवेस अहमद ने लोगों से मुगल रोड पर यातायात न करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि आपात हालात से निपटने के लिए अरहामा शोपियां के मिनी सेक्रिट्रिएट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी वीरवार से मौसम में सुधार आएगा। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़क कर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में फुहार पड़ी। लेकिन बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला उधमपुर, कठुआ आदि में बूंदाबांदी और बादलों के छाए रहने से पारे में गिरावट आई है।

श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग भी बंद

बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग बंद हो गया है। एसएसपी ट्रैफिक (रुरल) मुजफ्फर अहमद शाह ने बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे तक सोनमर्ग से कारगिल की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। लेकिन जोजीला पास के पास बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

स्थान       न्यूनतम तापमान
कारगिल       माइनस 6.4
गुलमर्ग         माइनस 3.4
लेह             माइनस 1.4
पहलगाम            1.1
श्रीनगर               2.6

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed