{"_id":"5beb5c78bdec22174c7df840","slug":"mughal-road-and-srinagar-kargil-route-closed-after-rain-and-snowfall","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से शीत लहर की चपेट में घाटी, मुगल रोड और श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से शीत लहर की चपेट में घाटी, मुगल रोड और श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी से पारा गिर गया है। घाटी शीत लहर की चपेट में है। पीर की गली में डेढ़ फीट तक हुई बर्फबारी से पुंछ और राजोरी जिला को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड दूसरे दिन भी बंद रहा।
जोजिला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग बंद हो गया है। कई संपर्क मार्गों का जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
कश्मीर के विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के साथ घाटी के बारामुला, कुपवाड़ा, शोपियां, गांदरबल आदि जिलों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से कई राजमार्ग बंद हो गए हैं। एहतियात के तौर पर मच्छिल और केरन की ओर जाने वाले राजमार्गों पर यातायात बंद किया गया है। राजधान पास पर हुई बर्फबारी से बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद किया गया है।

दावर, कंजलवन, बगतोर और तुलेल में बर्फबारी हुई है। जिला उधमपुर, कठुआ, रियासी, पुंछ, राजोरी आदि जगहों पर बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में दिनभर रुकरुक कर बारिश होती रही।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 6.2
लेह माइनस 5.0
गुलमर्ग माइनस 4.0
पहलगाम 1.1
श्रीनगर 3.2
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 6.2
लेह माइनस 5.0
गुलमर्ग माइनस 4.0
पहलगाम 1.1
श्रीनगर 3.2
कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
मंडलायुक्त कश्मीर ने बांदीपोरा, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, कुपवाड़ा, गांदरबल, लेह और कारगिल जिला में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संबंधित जिला उपायुक्तों को आपात स्थिति से निपटने के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।