फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti will not attend atal setu inaugration function

देश के सबसे अनोखे पुल के उदघाटन में मुख्यमंत्री की रहेगी गैरमौजूदगी

Wed, 23 Dec 2015 10:37 PM IST
बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
mufti will not attend atal setu inaugration function

कठुआ जिले के बसोहली में रावी दरिया पर बने रियासत तथा उत्तर भारत के पहले केबल स्टेड ब्रिज के लोकार्पण का मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह साक्षी नहीं बनेंगे। दोनों वीरवार को श्रीनगर में होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से श्रीनगर में हैं। डिप्टी सीएम भी वीरवार को श्रीनगर जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं इस बात की पुष्टि की कि वे लोकार्पण समारोह में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीनगर में एक बैठक होने के चलते उनका रह पाना संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि पुल के बन जाने से रियासत के विकास तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस तथा विभिन्न नेताओं की ओर से पुल निर्माण का श्रेय लिए जाने की होड़ मची है तो कहा कि यह देश का पुल है।

स्थानीय विधायक तथा जिन्होंने भी इसके लिए संघर्ष किया उन सबको श्रेय जाता है। पहले रियासत का एक गेट वे लखनपुर था। अब दो गेट वे हो जाने से विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।


इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्रियों की आपसी खींचतान ही लोकार्पण समारोह से दूरी की वजह बनी है।

हालांकि, भाजपा से जुड़े कुछ मंत्रियों तथा विधायकों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक चौधरी लाल सिंह पिछले कई दिनों से तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed