फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mufti says law will take its own course on masarat case

कश्मीर: मसर्रत पर कार्रवाई करेगी मुफ्ती सरकार

Thu, 16 Apr 2015 04:04 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Mufti says law will take its own course on masarat case

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद कहा है कि अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। मुफ्ती ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से मुफ्ती सरकार को चेतावनी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा, आलम पर जल्द ही इस अपराध के लिए कार्रवाई की जाएगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू में मसर्रत और पाक के समर्थक सड़कों पर उतर आए। जम्मू में लोगों ने कई जगहों पर राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर ने मसरर्त आलम के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की मांग की।  उन्होंने कहा, 'अगर पीडीपी नहीं मानी तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर कुछ भी हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिया अंद्राबी ने दी सरकार को चुनौती

Mufti says law will take its own course on masarat case

जम्मू कश्मीर की अलगाववादी मह‌िला नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की चीफ आसिया अंद्राबी ने कल श्रीनगर में फहराए गए पाक‌िस्तान के झंडे पर एक बड़ा बयान द‌िया है।

आसिया अंद्राबी ने विवादित बयान में साफ कहा है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। जब भी मौका मिलेगा हम यहां पाकिस्तान का झंडा फहराएंगे। आसिया अंद्राबी ने हाल ही में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया था और पाक‌िस्तान के झंडे को बी फहराया था।

आसिया अंद्राबी जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता और पूर्व आतंकवादी आशिक हुसैन फक्तू की पत्नी है। आसिया अंद्राबी ने मसर्रत आलम का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के नारे लगाकर कुछ भी गलत नहीं किया। आसिया ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमें कैद कर सकती है हमारी भावनाओं को नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed