{"_id":"d47ac2ea8295041bb39fa28c93e8d334","slug":"mufti-sanctions-rs-9-51-cr-for-construction-of-bypass-road-in-anantnag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मुफ्ती ने अंनतनाग को दी बाईपास रोड की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मुफ्ती ने अंनतनाग को दी बाईपास रोड की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 10 May 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र अनंतनाग में भारी वाहन यातायात को कम करने के लिए एक बाईपास सड़क निर्माण के लिए नौ करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एक प्रवक्ता ने आज बताया कि सड़कों को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बताते हुए मुख्यमंत्री ने मेहंदीकडाल-अशजीपोरा बाईपास सड़क के तुरंत निर्माण के लिए 9.51 करोड़ रूपये की राशि को मंजूरी दे दी। यह भारी वाहन यातायात को पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता मुहैया कराएगा और मुख्य शहर में यातायात को कम करेगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिसंबर अंत तक 2.1 किलोमीटर लंबे बाईपास को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के लिए एक समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट काम्प्लेक्स के दौरे के वक्त उन्होंने लाइब्रेरी के लिए कानून की किताबें खरीदने के लिए पांच लाख की मंजूरी दी।