फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti 's cabinet transfers in civil and police admin

पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, जानिए कौन है आपका नया SSP

Mon, 19 Oct 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Oct 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
mufti 's cabinet transfers in civil and police admin

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट के साथ मीटिंग की। इसमें सीएम मुफ्ती और उनकी कैबिनेट ने रियासत के पुलिस महकमें में कई बड़े फेरबदल किए।

विज्ञापन


उधमपुर हमले में घायल हुए एक ट्रक क्लीनर की कल मौत के बाद कश्मीर घाटी हालात तनावपूर्ण हैं। इस बीच सरकार द्वारा पुलिस महकमें में किए गए बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


इन तबादलों में इम्तियाज हुसैन मीर को बारामुला का एएसएसपी बनाया गया है। वहीं राजेश्वर सिंह को रोजोरी के एसएसपी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। एसएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू को आईपीआर 15वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत कुमार को जम्मू ट्रैफिक  डीआईजी, अनीता शर्मा को एसएसपी जम्मू ट्रैफिक, पवन परिहार को एसएसपी कठुआ, पवन कोटवाल को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे से एसएसपी रियासी, उत्तम चंद्र को एसएसपी जम्मू से पुंछ का एसएसपी बनाया गया है।

मुबशेर लतीफी को एसएसपी क्राइम से एसएसपी ट्रैफिक (नेशनल हाइवे) बनाया गया है। एसपी अनंतनाग अब्दुल जब्बार को श्रीनगर का एसएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed