फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti reacher srinagar, secretariat started working

श्रीनगर पहुंचते ही मुफ्ती ने मांगा थोड़ा और वक्त, जानिए क्यों

Wed, 06 May 2015 01:26 AM IST
Updated Wed, 06 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
mufti reacher srinagar, secretariat started working

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच नागरिक सचिवालय छह महीने बाद दोबारा खुल गया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सचिवालय में अपना पदभार संभाला। इस दौरान मुख्यमंत्री को जम्मू कश्मीर पुलिस के दस्ते द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

विज्ञापन


सचिवालय परिसर में मौजूद मंत्री, राज्य के चीफ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारियों समेत सचिवालय के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। नॉन-गजेटेड इंप्लाइज यूनियन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार को अभी केवल दो महीने ही हुए हैं लेकिन लोगों को ऐसा लगता है कि इसे कई वर्ष हो गए हैं।
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के साथ-साथ सड़कों आदि का पुनर्निर्माण करना है। राज्य में जो व्यवस्था है उसे ठीक किया जाना है। जिसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य रातों रात नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से थोड़ा धैर्य रखने की अपील की। हुर्रियत नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि उन पर केंद्र का कोई भी दबाव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मुफ्ती की सबसे बड़ी प्राथमिकता

mufti reacher srinagar, secretariat started working

मसर्रत की जो गिरफ्तारी हुई है वो उनके अपने अमल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता है बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के साथ-साथ सड़कों आदि का पुनर्निर्माण करना। वहीं पर्यटन को लेकर मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि वह पर्यटन को भी वह काफी बढ़ावा देना चाहते हैं।

कश्मीर की अर्थ व्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है। मुफ्ती के अनुसार राज्य में बेरोजगारी भी एक अहम मुद्दा है, जिससे निपटने के लिए उनकी सरकार खास तौर पर ध्यान दे रही है। गौरतलब है कि यह दरबार अगले छह महीने तक घाटी से ही सभी कामकाज संभालेगा। इसके बाद दोबारा छह महीने के लिए अक्टूबर के अंत में जम्मू रवाना हो जाएगा।

नागरिक सचिवालय के खुलने पर भाजपा की कश्मीर इकाई द्वारा बड़े ही जोश के साथ भाजपा के सभी मंत्रियों समेत उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के स्वागत का प्रबंध किया गया था। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए थे जिन्होंने सभी भाजपा  मंत्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इतना ही नहीं सचिवालय के बाहर बटमालू से लेकर जहांगीर चौक तक जगह-जगह भाजपा के झंडे लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed