{"_id":"f54adbce16a13e1715e5025e7654aeae","slug":"mufti-pitches-for-promoting-j-k-for-mountaineers-trekkers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में पर्वतारोहियों के लिए होगें विशेष इंतजाम: मुफ्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में पर्वतारोहियों के लिए होगें विशेष इंतजाम: मुफ्ती
एजेंसी/ श्रीनगर
Updated Sat, 06 Jun 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सरकार गठन से कश्मीर में पर्यटन को बढावा देने में जुटे राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने एक बार फिर से पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स प्रयास शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को अच्छी सुविधाएं देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की कुछ ऐसी पर्वत चोटियों को देश-विदेश के रोमांच प्रिय लोगों की पहुंच में लाने के लिए उनको उजागर करने की योजना बना रही है जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सईद ने यहां इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल एचएस चौहान के नेतृत्व में बैठक में कहा कि इसे अनंतनाग के पहलगाम इलाके में कारगिल और कोलाहोई में नुन्कुन चोटियों से शुरू किया जाएगा जिसे पर्वतारोहण के शौकीन लोगों के लिए एक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोमांचक और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्वतारोहण और ट्रेकिंग शुरू करने के लिए कई पर्वत चोटियों को चिह्नित कर केंद्र से संपर्क किया जाएगा।
पर्वतारोहण के लिए बुनियादी ढांचा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सईद ने आईएमएफ के अध्यक्ष से आग्रह किया कि लेह, कारगिल, कश्मीर और किश्तवाड़ इलाकों की अछूती पर्वत चोटियों और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों को चिह्नित किया जाए, जहां अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों को रोमांचक अनुभव होंगे।
पर्वतारोहण को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर निकासी को स्वीकृति देने, आपातकालीन ऑक्सीजन की आपूर्ति और तत्काल सहायता सुविधा का मुद्दा संबंधित मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा।