{"_id":"a546371ddd288eb1128277bb2f6f6ffe","slug":"mufti-mohammad-sayeed-calls-for-restraint-on-borders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोनों ओर की फायरिंग में सिर्फ मानव जल रहा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दोनों ओर की फायरिंग में सिर्फ मानव जल रहा है'
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय पर सीमा बने तनाव को लेकर पीडीपी के चीफ पैटर्न और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने चिंता प्रकट की है। साथ ही दोनों देशों को इस मामले को सुलझाने के लिए सभी रास्तों पर बात करने के लिए कहा। मुफ्ती ने कहा कि पहले से ही यहां रहने वाले लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
2003 में जब संघर्ष विराम की घोषणा की गई तो कारगिल से लेकर कठुआ तक रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली और दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूती मिली।
इससे एक उम्मीद जगी कि अब आगे हालात सामान्य रहेंगे। लेकिन अब जिस तरह से हालात बने हुए हैं, वह चिंताजनक हैं।
इस मामले को सुलझाने के लिए सभी तरह के डिपलोमेटिक और अन्य कांटेक्ट एक्टीवेट करने की आवश्यकता है। ताकि हालात को सामान्य बनाया जा सके।
उन्होंने कहा गोलाबारी का नुकसान सबसे ज्यादा सीमा पर रहने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है। चाहे वो पाकिस्तान में हो या फिर हिंदुस्तान में। मानव इस आग में जल रहा है।
विज्ञापन