फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti may be honoured by padma award

पद्म सम्मान से नवाजे जा सकते हैं मुफ्ती मोहम्मद सईद

Sun, 08 Jan 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 08 Jan 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
mufti may be honoured by padma award
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद - फोटो : PTI
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए राज्य सरकार और पीडीपी की ओर से कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन


मुफ्ती के सियासी योगदान को देखते हुए माना जा रहा है कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति भवन को उनका नाम भेज सकती है। ज्ञात हो कि मुफ्ती की प्रथम पुण्यतिथि आज यानि सात जनवरी को है। इसके कुछ ही दिन बाद उन्हें यह सम्मान मिल सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विश्वास बहाली के कदम के तहत केंद्र की मोदी सरकार यह फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि मुफ्ती को पद्म सम्मान देकर केंद्र सरकार यह जताने की कोशिश करेगी कि कश्मीरियों के साथ उसका विशेष लगाव है। साथ ही वह मुफ्ती के योगदान को हमेशा के लिए इतिहास के  पन्नों में दर्ज करा कर गठबंधन धर्म का पालन करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक और अलगाववादियों से बातचीत में निभा चुके हैं अहम भूमिका

mufti may be honoured by padma award
पीएम मोदी के साथ मुफ्ती मोहम्मद सईद - फोटो : File Photo
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुफ्ती का रियासत के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी योगदान रहा है। पद्म से उनके योगदान को सम्मान मिलेगा। इससे गठबंधन और मजबूत होगा तथा पूरे देश में इस गठबंधन की मिसाल दी जा सकेगी।

मुफ्ती मोहम्मद सईद का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। केंद्र में भी उन्होंने राजनीति की। प्रधानमंत्री वीपी सिंह के मंत्रिमंडल में वे केंद्रीय गृह मंत्री रहे। रियासत के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2002 से 2005 तक और फिर वर्ष 2015 में। सात जनवरी 2016 को उनका निधन हो गया।

2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्होंने नेकां के बिना शर्त समर्थन को ठुकरा दिया। कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के महागठबंधन की बात को भी स्वीकार नहीं किया।

2002-2005 में जब वे मुख्यमंत्री थे तो पाकिस्तान तथा अलगाववादियों से भी बातचीत की पहल शुरू हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। इसी वजह से मुफ्ती हर वक्त वाजपेयी के अमन मिशन की तारीफ करते थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed