फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti in baramulla, said loc trade issue will be resolved soon

अपने इन वादों पर 'मौन' नहीं 'अटल' हैं सीएम मुफ्ती

Sun, 17 May 2015 10:18 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
mufti in baramulla, said loc trade issue will be resolved soon

मुख्यमंत्री ने पट्टन, संग्रामा कंडी, वगूरा, वाटरगाम, तरजुआ और बारामुला का दौरा किया। एलओसी ट्रेड पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में केंद्र सरकार की मदद से एलओसी के दोनों ओर व्यापार, यात्रा और संस्कृति गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उड़ी को माडल टाउन बनाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कई योजनओं को मौके पर ही मंजूरी प्रदान की।

विज्ञापन


इसमें बिजली, पीने का पानी, सड़कें, लड़कियों के हास्टल, बायो लैब, फिल्ट्रेशन प्लांट शामिल है। शीरी में मुख्यमंत्री ने पब्लिक हेल्थ सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए तत्काल काम शुरू करने को कहा। मुफ्ती बारामुला जिला अस्पताल पहुंचे और वहां बनने वाले मेडिकल कालेज की साइट का जायजा लिया।
विज्ञापन


पट्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां बन रहे ट्रामा अस्पताल का भी जायजा लिया। साथ ही पहले चरण का काम पूरा करने के लिए मौके पर ही फंड जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी साल 16 अगस्त को अस्पताल के उद्घाटन की तिथि भी तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी ट्रेड और ट्रेवल को बढ़ाना

mufti in baramulla, said loc trade issue will be resolved soon

वर्ष 2005 में शुरू होने वाले ऐतिहासिक क्रास एलओसी ट्रेड की सुस्त गति पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि एलओसी के दोनों ओर रहने वाले लोगों के बीच निकटता बढ़ाने और शांति प्रक्रिया बहाल करने की कोशिश की जाएगी। वर्ष 2005 दोनों ओर के लोगों के लिए सुखद क्षण था, जब मुजफ्फराबाद से श्रीनगर तक पहली बार बस में लोगों ने सफर किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की सराहना की, जिन्होंने एलओसी ट्रेड व ट्रेवल शुरू करने के उनके सपनों को साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘एलओसी ट्रेड को सार्थक बनाने के लिए हमें दोनों ओर के व्यापारियों की मांगों को पूरा करना होगा। साथ ही संचार और बैंकिंग सेवा जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवानी होंगी।

कमान पोस्ट तक की सड़क बेहतर करने के साथ उसे डबल लेन किया जाना चाहिए।’ मुख्यमंत्री शनिवार को बारामुला जिले में चल रही परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद उड़ी और शीन के लोगों व व्यापारियों से रूबरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed