फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti ask to protect people from flood

हर हाल में जानमाल का नुकसान रोकें: मुफ्ती

Mon, 30 Mar 2015 10:08 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
mufti ask to protect people from flood

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। ऐसी परिस्थितियों में जानमाल की हानि को रोकने के लिए सेना को भी मदद के लिए तैयार करने को कहा गया है। संभागीय प्रशासन से प्रभावित इलाकों में रेत के बैग और डिवाटर्रिंग पंपों का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार को श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के साथ अफवाहों पर अंकुश लगाने पर काम किया जाए। बाढ़ जैसे हालात के दौरान एसआरटीसी के वाहनों के स्टैंडबाई रखने के साथ सरकारी स्कूल भवनों और अन्य उचित स्थानों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


लोगों तक सभी जरूरी सूचनाएं पहुंचाने के लिए टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया का पूरा प्रयोग किया जाए। उन्होंने निचले इलाकों में पानी निकालने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग को उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। पिछले दो दिन से बारिश से श्रीनगर शहर और आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को निकालने के लिए पंप सेट लगाए

mufti ask to protect people from flood

बैठक में जनरल चवान ने कहा कि सेना ने हालात पर नजर रखी है और जरूरत पड़ने पर सिविल प्रशासन को पूरी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) को बचाव टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर आईएंडएफसी ने बताया कि 60 हजार रेत के बैग प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं।

विभाग के पास 12 लाख अतिरिक्त बैग स्टाक में हैं। आयुक्त एसएमसी ने बताया कि पानी को निकालने के लिए पचास पंप सेट लगाए गए हैं। इसके अलावा दमकल विभाग को अतिरिक्त पंपों का इंतजाम करने को कहा गया है। मौसम विभाग कश्मीर के निदेशक ने बताया कि सोमवार दोपहर तक बारिश में कमी होने पर मौसम सुधर जाएगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्रियों ने घाटी में बारिश के बाद स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ झेलम नदी के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed