फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mufti ask modi to resume peace process with pak

पाक से बातचीत की प्रक्रिया शुरू करें मोदी: मुफ्ती

Mon, 20 Oct 2014 01:57 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
mufti ask modi to resume peace process with pak

पीडीपी के संरक्षक और रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत-पाक के बीच पैदा हुई तनाव की स्थिति को दूर करने के लिए पहल करने की अपील की है। रविवार को हंदवाड़ा, कारगिल तथा लंगेट क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने सीमा पर कायम तनावपूर्ण स्थिति को गंभीर मामला बताते हुए प्रधानमंत्री से इसको रोकने के लिए रुकी बातचीत की प्रकिया को शुरू करने की अपील की। इस मौके पर मुफ्ती ने दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया में कायम गतिरोध को अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि सीमा पर दोनों पक्षों की ओर से की जा रही गोलीबारी से आम नागरिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

'बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए'

mufti ask modi to resume peace process with pak

मुफ्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी को उनके द्वारा दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। इसी से दोनों मुल्कों के बीच शांति की बहाली हो सकती है।

मुफ्ती ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सैलाब के कारण हुई तबाही से उबरने में युवकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को मिलकर कश्मीर के पुननिर्माण में सहयोग देना चाहिए।

मुफ्ती ने रियासत में नई सरकार के गठन में युवा वर्ग को बदलाव के लिए काम करने के लिए कहा। इस मौके पर अन्य पार्टी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed