फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mubarak mandi toshkhana in jammu

अतीत के गौरव को तरस रहा डोगरा राजाओं का तोशाखाना

Tue, 19 Aug 2014 11:39 AM IST
अनिल पाठक/अमर उजाला, जम्मू
अनिल पाठक/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
mubarak mandi toshkhana in jammu

डोगरा राजा महाराजाओं के भंडार गृह (तोशाखाना) का जीर्णोद्धार अभी तक नहीं हो सका है। धीरे-धीरे छह साल गुजर गए लेकिन इसका जीर्णोद्धार जहां प्राथमिक स्तर पर होना चाहिए था, वह नहीं हो सका।

विज्ञापन


हालांकि इस भंडार गृह में रखे राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक हथियार, चांदी के बर्तन एवं तत्कालीन फर्नीचर आदि सामान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

लगभग सात साल पहले इस ऐतिहासिक तोशाखाना में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। अब तक तोशाखाना अपने जीर्णोद्धार का इंतजार कर रहा है।

धरोहर के एक हिस्से का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो सका

mubarak mandi toshkhana in jammu

वहीं, आग लगने के समय बचाव कार्य के कारण इस तोशाखाना में रखे हुए पुराने सामान में चांदी के बर्तन, तत्कालीन फर्नीचर, पालकियां एवं हथियार आदि सुरक्षित हैं और ये जम्मू सचिवालय में रखवाए गए हैं।

आग से इमारत को क्षति पहुंची थी लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर के एक हिस्से का अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।

पुरातत्व विभाग के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ डायरेक्टर जनरल एसके कादरी का कहना है कि 120 कनाल में विस्तृत मुबारक मंडी महल में तीस के करीब आलीशान भवन हैं। वहीं इसके अंदर मंदिर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोई सुनवाई नहीं

mubarak mandi toshkhana in jammu

मुख्यमंत्री ने इसी महीने बैठक की थी, जिसमें जीर्णोद्धार के कार्य के बारे में पूरी जानकारी ली थी और आश्वासन भी दिया था कि आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के माध्यम महल का जीर्णोद्धार करवाया जाए।

 केंद्र द्वारा मंजूर पचास करोड़ की राशि में से 8.51 जारी हुए थे, जबकि मेगा प्लान के तहत मंजूर 25 करोड़ में से 3.3 करोड़ की फंडिंग हुई है, जिसके आधार पर जीर्णोद्धार जारी है। तोशाखाना में 2007 में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed