फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mubarak mandi students grab top ten positions in home science

पहली दस पोजीशन पर इस स्कूल ने जमाया कब्जा

Wed, 20 May 2015 08:40 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
mubarak mandi students grab top ten positions in home science

संभाग के समर जोन के बारहवीं के बुधवार को घोषित परिणामों में छात्राओं का खासा दबदबा देखने को मिला है। खास तौर पर सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षाओं में अपना परचम लहराते हुए सरकारी स्कूल की साख को मजबूत करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


मुबारक मंडी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की दस छात्राओं ने होम साइंस में सभी दस पोजीशन हासिल कर अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल की नेहा ठाकुर ने 409 अंकों के साथ पहली, नरगिस ने 382 अंकों के साथ दूसरी, आकृति बलगोत्रा ने 380 अंकों के साथ तीसरी, दीपिका शर्मा ने 362 अंकों के साथ चौथी, रूपाली गुप्ता ने 357 अंकों के साथ पांचवीं, अंचिता मिश्रा ने 340 अंकों के साथ छठी, सुकृति जैन ने 332 अंकों के साथ सातवीं पोजीशन हासिल की।

विज्ञापन

ये प्राइवेट नहीं सरकार स्कूल है

mubarak mandi students grab top ten positions in home science

बीफा कौसर ने 323 अंकों के साथ आठवीं, मंशाद बीबी ने 321 अंकों के साथ नौवीं और सलतीना बेगम ने 302 अंकों के साथ दसवीं पोजीशन हासिल की।

स्कूल के प्रिंसिपल राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि इस बार स्कूल के स्टाफ सदस्य और छात्राओं की मेहनत रंग लाई है।

उन्होंने कहा कि इस बार होम साइंस विषय में सभी दस पोजीशन पर स्कूल की छात्राओं ने अपना कब्जा जमाकर सरकारी स्कूल की साख को मजबूत करने का बहुत ही अच्छा प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed