फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mrs india vistara, harkeerat kaur

Jammu News: अब एनजीओ के साथ जुड़कर महिलाओं को नई राह दिखाना मकसद

विज्ञापन
mrs india vistara, harkeerat kaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू की हरकिरत कौर ने मिसेज इंडिया तियारा विस्टा 2023 प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम चमकाया है। प्रतियोगिता 29-30 अप्रैल को गोवा में हुई थी, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं ने हिस्सा लिया। हरकिरत कौर पेशे से एपीएस की अध्यापिका हैं। उन्होंने मिसेज पॉपुलर और मिसेज टैलेंटड का खिताब भी अपने नाम किया। वह अब घर लौटी हैं। उन्होंने संघर्ष, परिवार और समाज के बारे में कुछ बातें साझा की हैं।
मॉडलिंग के बारे में बात करती हुईं हरकिरत कहती हैं - मिसेज इंडिया का टाइटल जीतने से पहले मां की श्रेणी में नाम रोशन कर चुकी हूं। इस फील्ड में आने के बारे में कभी सोचा नहीं था। बेटी आज गौरव महसूस कर रही है और बोलती है - खुशी है कि मैं मिसेज इंडिया की बेटी हूं। पति और परिवार के बारे में बताया कि कार्यक्रम लाइव टेलिकास्ट हो रहा था। पूरी रात वो प्रार्थना करते रहे कि मैं जीत के ही लौटूं और उनकी प्रार्थना सफल भी रही। इतना ही नहीं, छात्रों के माता- पिता के भी फोन आ रहे हैं। माता-पिता और पति ने काम करने से कभी नहीं रोका। यही कारण है कि आज इस मुकाम पर हूं। सभी लड़कियों के माता-पिता से कहना चाहूंगी कि बच्चे को आगे जाने का मौका दें, पता नहीं कब कोई आपके नाम को रोशन कर दें।
विज्ञापन


सोसायटी के बारे में कहा कि मैं शिक्षक हूं। समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही हूं, लेकिन यह टाइटल जीतने के बाद एनजीओ के साथ जुड़ जाऊंगी, ताकि महिलाओं और बच्चियों को राह दिखा सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed