{"_id":"64e2775bc0eb3d83c905887f","slug":"mp-smart-meter-toll-plaza-jammu-news-c-10-jam1006-185418-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांसद के समक्ष रखा स्मार्ट मीटर और ठंडी खुई टोल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांसद के समक्ष रखा स्मार्ट मीटर और ठंडी खुई टोल का मुद्दा
विज्ञापन
चैंबर हाउस में रविवार को सांसद गुलीम अली खटाना ने चैंबर पदाधिकारियों और विभिन्न बाजार संघों के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना के समक्ष स्मार्ट मीटर लगाने से रोकने, एनएचएआई द्वारा ठंडी खुई में वसूले जाने वाले टोल टैक्स को एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के निर्माण तक स्थगित रखने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। चैंबर हाउस में रविवार को खटाना ने पदाधिकारियों और विभिन्न बाजार संघों के प्रतिनिधियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।
चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया-कई उद्योगपति हैं जो खड्ड भूमि के दायरे में आने वाली जमीन पर इकाइयां स्थापित करना चाहते हैं, ऐसी भूमि के किस्म को परिभाषित करने की आवश्यकता है। यहां वाणिज्यिक और निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने के लिए नीति बनानी चाहिए। सरकार ने सर्किल दरें बढ़ाकर तय की हैं जबकि वास्तविक प्रचलित दरें कम हैं। जम्मू शहर की झील और तवी नदी के किनारे सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लाई जाए। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वर्तमान में जम्मू-हरिद्वार के बीच प्रतिदिन केवल एक ट्रेन चल रही है। हालांकि एक नई ट्रेन शुरू की है लेकिन वह सप्ताह में दो दिन तक है। ट्रेन को नियमित संचालित किया जाना चाहिए। माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए राजस्थान के जयपुर से नई सुपर फास्ट ट्रेन शुरू करने की आवश्यकता है। सांसद ने आश्वस्त किया कि अतिरिक्त बिलिंग के संबंध में पीडीडी से पहले ही बात कर ली है। उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक और अनुकूल आदेश जारी किया जाएगा। टोल प्लाजा के संबंध में जल्द एनएचएआई के समक्ष उक्त मामला उठाएंगे। यहां पृथ्वी राज गुप्ता, शिव प्रताप गुप्ता, जगदीश लंगर मौजूद रहे।
इन मांगों को भी उठाया
तरनाह नाला (चडवाल) में क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्र चालू करने, मौजूदा उद्योगों को अस्तित्व के लिए जीएसटी से जुड़ा प्रोत्साहन उपलब्ध कराने, जम्मू में रेल कोच फैक्ट्री और रक्षा उपकरण निर्माण फैक्ट्री जैसे मातृ उद्योगों की स्थापना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, उद्योग को बचाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी तक माल ढुलाई सब्सिडी देने, जीएसटी रिफंड और ब्याज सब्सिडी से संबंधित मुद्दे, नई औद्योगिक इकाइयों की तर्ज पर रियायतों को बढ़ाने की मांग की गई।