{"_id":"6148688d8ebc3e7cfe0efebe","slug":"mp-jugal-kishor-said-bsnl-customer-service-will-be-improved-in-border-areas-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांसद जुगल किशोर ने कहा- सीमावर्ती इलाकों में बीएसएनएल ग्राहक सेवा में सुधार किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांसद जुगल किशोर ने कहा- सीमावर्ती इलाकों में बीएसएनएल ग्राहक सेवा में सुधार किया जाएगा
Mon, 20 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:25 PM IST
सार
संसद सदस्य और टीएसी सदस्यों ने बीएसएनएल ग्राहक सेवा सेवाओं में सुधार व ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर बीएसएनएल ग्राहक सेवा में सुधार किया जाएगा। यह बात सांसद जुगल किशोर ने बहु प्लाजा जम्मू में टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक में कही। टीएसी सदस्य राकेश चौधरी और परवेज खान ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
चर्चा के दौरान संसद सदस्य और टीएसी सदस्यों ने बीएसएनएल ग्राहक सेवा सेवाओं में सुधार, बीएसएनएल उत्पादों के विपणन, पोर्ट आउट को कम करने के लिए नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार और बीएसएनएल सेवाओं का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री
विज्ञापन
सभी सीमा क्षेत्रों विशेष रूप से कोटरांका, बुढल, आरएस पुरा सुचेतगढ़, खौड़ क्षेत्रों में बेहतर सुविधा देने के लिए कहा गया। बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में टावरों के सिग्नल के बारे में चर्चा की। बैठक में बीएसएनएल द्वारा प्रदान की गई एयरफाइबर सेवाओं और लीज लाइन सर्किंटों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।