{"_id":"af6abee2599fca72984a97a8a158cb7d","slug":"movement-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन की चेतावनी दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन की चेतावनी दी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएर्चई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय प्रधान बख्शी सिंह की अगुवाई में पीएचई मंत्री शामलाल शर्मा से मुलाकात की और उन्हें तीस सितंबर 2014 को हुए समझौते को जल्द लागू करवाने का आग्रह किया। मंत्री ने एसोसिएशन के नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही पीएचई मुलाजिमों को समझौते के तहत मांगें पूरी की जाएंगी।
महासचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि मुलाजिमों का धैर्य टूटता जा रहा है। और कुछ और दिन सरकार के फैसले का इंतजार किया जाएगा। अगर इसके बावजूद मसले का हल न हुआ तो कर्मचारी आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर हो जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उपप्रधान ओमकार शर्मा, रतन दोशी, राम प्रकाश, मंजूर अली आदि भी शामिल रहे।