{"_id":"605653448ebc3ecbad66b8d5","slug":"motorcycle-rider-dies-due-to-gas-tanker-collision-samba-news-jmu231761899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। गैस टैंकर की टक्कर लगाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
अमानत अली निवासी बरोड़ी मोटरसाइकिल से बाड़ी ब्राह्मणा जा रहा था। जब वह सुधीर फैक्ट्री के पास पहुंचा तो उसे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी जम्मू भेज दिया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
पुंछ में हादसा एक युवक घायल
पुंछ। गांव खनेतर के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान इम्तेयाज अहमद निवासी गांव छम्बर किनारी तहसील मंडी के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सक जोहर बेगम ने बताया कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जरूरत पड़ी तो उसे जीएमसी रेफर किया जाएगा। शाम करीब साढ़े चार बजे पुंछ से सुरनकोट की तरफ जा रही बाइक जिसे इम्तेयाज अहमद चला रहा था। गांव खनेतर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। संवाद