फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Motor Vehicle Department Checking of E Rickshaw

Jammu News: रद्द हो सकती आरसी व लाइसेंस, 97 ऑटो व ई-रिक्शा के चालान

विज्ञापन
Motor Vehicle Department Checking of E Rickshaw
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



जम्मू। तय किराये से अधिक पैसे लेने वाले ई-रिक्शा चालकों और मीटर से ज्यादा किराया ले रहे ऑटो चालकों की आरसी और लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। मोटर वाहन विभाग ने हिदायत दी है कि चालक अधिसूचित और मीटर के मुताबिक यात्री से ही किराया लें।

विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में शुक्रवार को टीम ने 260 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 97 ऑटो और ई-रिक्शा का ज्यादा किराया लेने, ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की कमी के लिए ई-चालान किया गया। एक ई-रिक्शा कम उम्र का चालक चला रहा था, उसका वाहन जब्त कर लिया गया और भगवती नगर पुलिस चौकी प्रभारी को सौंप दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने भगवती नगर, तवी चौथा पुल, रेलवे स्टेशन के पास और जोरावर चौक में चेकिंग की। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान ज्यादा किराया लेने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह अभियान चलाया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जम्मू पंकज भगोत्रा ने कहा कि विभाग ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन को विनियमित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विभाग उन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो तय किराये से अधिक तथा मीटर के अनुसार पैसे नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed