फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mother son immersed in river Tawi

नदी पार करते मां-बेटे को बहा ले गई तवी

Thu, 09 Oct 2014 03:11 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
Mother son immersed in river Tawi

कुछ दिन पहले बाढ़ के दौरान लोगों की जान की दुश्मन बनी तवी नदी फिर लोगों की जान लेने लगी है। बुधवार को डूडू चौकी के अंतर्गत तवी को पार करते मां बेटे नदी की लहरों में समा गए।

विज्ञापन


मां बेटे की खूब तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक लोग उनकी तलाश में लगे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था। वहीं हादसे में एक छात्र भी घायल हो गया। जिसे पीएचसी में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के करीब तीन बजे के करीब पचोंड गांव निवासी स्कूल टीचर संतोष कुमारी पत्नी बिट्टू अपने चार वर्षीय बेटे के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को बचाने के चक्‍कर में छात्र भी हुआ घायल

Mother son immersed in river Tawi

इसी दौरान नदी के अस्‍थाई पुल को पार करने के दौरान मां बेटे दोनों नदी की चपेट में आकर बहने लगे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन उनकी चींख लहरों में ही दबकर रह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने अपने बेटे को कमर से बांध हुआ था।

इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने के चलते महिला को चक्‍कर आ गया, जिससे मां बेटे दोनों तवी में बह गए। दूसरी ओर उन्हें बहता देख 11वीं के छात्र कुलदीप ने उन्हें बचाने का प्रयास लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

इसके चक्‍कर में वह भी घायल हो गया। उसे स्‍थानीय अस्पताल में उपचार के बाद चिनैनी के लिए भेज दिया गया। दूसरी ओर देर शाम तक तवी में डूबे मां बेटे की तलाश की जा रही थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed