{"_id":"63e3b26220f0e5685c06e30c","slug":"mos-nityanand-rai-said-in-rajya-sabha-187-terrorists-killed-in-jammu-kashmir-in-2022-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में बोले नित्यानंद: जम्मू कश्मीर में बीते साल 187 दहशतगर्द हुए ढेर, 111 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा में बोले नित्यानंद: जम्मू कश्मीर में बीते साल 187 दहशतगर्द हुए ढेर, 111 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए
Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:02 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बीते साल 2022 में कुल 187 आतंकवादी मारे गए। वहीं, 2022 में 125 आतंकवादियों ने घटनाएं और 117 मुठभेड़ हुईं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि जम्मू कश्मीर में बीते साल 2022 में कुल 187 आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में 111 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए। वहीं, 2022 में 125 आतंकवादियों ने घटनाएं और 117 मुठभेड़ हुईं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 2021 में जम्मू कश्मीर में 180 आतंकवादी मारे गए थे और 95 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 2021 में कुल मिलाकर 100 मुठभेड़ और 129 आतंकवादी घटनाओं की सूचना मिली है।
विज्ञापन