फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MoS Defence Subhash bhamre reached Line of Control

LoC पर पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री, जवानों से कहा 'दुश्मन को उसी की भाषा में दें जवाब'

Fri, 09 Jun 2017 09:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 09 Jun 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
MoS Defence Subhash bhamre reached Line of Control
एलओसी पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को एलओसी पर पहुंचकर सुरक्षा हालात की समीक्षा की और सीमा पर तैनात जवानों से रू-ब-रू  हुए। जवानों में जोश भरते हुए कहा कि दुश्मन को उसी की भाषा में और कठोरता के साथ जवाब दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


भामरे दो दिन के श्रीनगर दौर पर पहुंचे हैं। उन्होंने नौगाम में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि भी दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु ने घाटी की सुरक्षा स्थिति की रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे को जानकारी दी।
विज्ञापन


भामरे ने तमाम सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर घाटी में हालात सामान्य बनाने के लिए कहा। उन्होंने घाटी के सुरक्षा हालात की जानकारी लेने के साथ-साथ नियंत्रण रेखा का भी जायजा लिया। कोर कमांडर के साथ रक्षा राज्य मंत्री भामरे ने नियंत्रण रेखा पर जाकर आगे के इलाकों की भी सुरक्षा के लिहाज से समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की मुस्तैदी के लिए की तारीफ

MoS Defence Subhash bhamre reached Line of Control
एलओसी पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री - फोटो : Amar Ujala

नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवानों के साथ मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए मुस्तैद जवानों की तारीफ की और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा पर भी संतुष्टि जताई।

उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने ऐसी ही मुस्तैदी से ड्यूटी देने के लिए जवानों में जोश भरा और कहा कि दुश्मन को उसी की भाषा में और कठोरता से जवाब दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed