जवानों की शहादत के बाद सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की किरकिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी बैट टीम द्वारा एलओसी पर भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत करने की खबर मीडिया में आई सारे देश का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए फूट पड़ा। ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर देश भर से लोगों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के लिए उसकी सेना और सत्ता में बैठे हुक्मरानों को जमकर कोसा।
एक ओर जहां लोगों ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा पर जमकर निशाना साधा वहीं प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी इस कायराना हरकत के लिए जिम्मेदार बताते हुए कई पोस्ट लिखीं।
पुंछ में एलओसी पर हुई इस घटना के बाद लोगों ने उन शहीद जवानों के परिवार का दुख बांटने की भी कोशिश की जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लोगों की पोस्ट का असर ये था कि सुबह 8.30 पर सीजफायर उल्लंघन की बात सामने आने के बाद से ही दिन भर सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी पोस्ट और हैशटैग ट्रेंड करते रहे।
दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
पुंछ की घटना के बाद देश के कई हिस्सों से लोगों ने अलग अलग हैशटैगों पर हजारों पोस्ट लिखी। इन पोस्टों में लोगों ने भारतीय सेना के जवानों और सरकार से एक बार फिर मांग की कि वे पाकिस्तान को एक बार फिर इस नापाक साजिश का करारा जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करें। बैंगलुरू के एक यूजर अमन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि शायद पाकिस्तान उस जवाब को भूल गया है जिसे भारत की फौज ने उसे उसके घर में घुसकर दिया था।
रक्षामंत्री पर जमकर निशाना