फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mortal remains of martyrs taken to Jammu

जवानों की शहादत के बाद सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की किरकिरी

Tue, 02 May 2017 07:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 02 May 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of martyrs taken to Jammu
पीएम नरेंद्र मोदी व अरूण जेटली - फोटो : File Photo

पाकिस्तानी बैट टीम द्वारा एलओसी पर भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत करने की खबर मीडिया में आई सारे देश का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए फूट पड़ा। ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर देश भर से लोगों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के लिए उसकी सेना और सत्ता में बैठे हुक्मरानों को जमकर कोसा।

विज्ञापन


एक ओर जहां लोगों ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा पर जमकर निशाना साधा वहीं प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी इस कायराना हरकत के लिए जिम्मेदार बताते हुए कई पोस्ट लिखीं।
विज्ञापन


पुंछ में एलओसी पर हुई इस घटना के बाद लोगों ने उन शहीद जवानों के परिवार का दुख बांटने की भी कोशिश की जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लोगों की पोस्ट का असर ये था कि सुबह 8.30 पर सीजफायर उल्लंघन की बात सामने आने के बाद से ही दिन भर सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी पोस्ट और हैशटैग ट्रेंड करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

mortal remains of martyrs taken to Jammu
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media

पुंछ की घटना के बाद देश के कई हिस्सों से लोगों ने अलग अलग हैशटैगों पर हजारों पोस्ट लिखी। इन पोस्टों में लोगों ने भारतीय सेना के जवानों और सरकार से एक बार फिर मांग की कि वे पाकिस्तान को एक बार फिर इस नापाक साजिश का करारा जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करें। बैंगलुरू के एक यूजर अमन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि शायद पाकिस्तान उस जवाब को भूल गया है जिसे भारत की फौज ने उसे उसके घर में घुसकर दिया था।

रक्षामंत्री पर जमकर निशाना

mortal remains of martyrs taken to Jammu
Social Media - फोटो : File Photo
सोशल मीडिया पर लोगों ने जहां पाकिस्तान पर अपना गुस्सा जाहिर किया वहीं कई यूजर ऐसे भी थे जिन्होंने एलओसी और सीमा पर जवानों की शहादत के लिए केंद्र की सरकार को भी जमकर कोसा। कानपुर की एक यूजर अंबिका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश एक पार्ट टाइम रक्षामंत्री के सहारे नहीं चलता, सरकार को कुछ बड़ा करना ही होगा। वहीं इलाहाबाद के अनंत ने लिखा कि जवानों की शहादत पर सरकार को सही कदम उठाने की सबसे बड़ी जरूरत आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed