फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Morethan 10,000 MT of garbage/silt removed during lockdown 

लॉकडाउन में नगर निगम ने 10,000 मैट्रिक टन कचरे को डंपिंग साइट तक पहुंचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Morethan 10,000 MT of garbage/silt removed during lockdown 
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण उत्पन्न मौजूदा स्थिति में, जम्मू नगर निगम की टीम शहर को साफ रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रही है। निगम द्वारा स्वच्छता अभियान 23 मार्च 2020 से शुरू किया गया था वर्तमान में भी जारी है। इस ड्राइव के दौरान, नगर निगम ने 10,000 मीट्रिक टन कचरा और सिल्ट को साफ किया है। नगर निगम ने शहर के ऐसे इलाकों में अतिरिक्त सफाई अभियान चलाया जहां कचरे के संचय की समस्या रहती थी। इसमें बरनई, सुंजवान, जैसे विस्तारित वार्ड, तालाब तिल्लो की सड़कों, त्रिकुटा नगर, नरवाल राजमार्ग, सिधरा राजमार्ग, छन्नी जैसे इलाकों को कवर किया है। कोविड-19 से प्रभावित इलाकों में निगम द्वारा जुड़वां डस्टबिन लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों से 3500 टन से अधिक कचरा एकत्रित कर डंपिंग साइट तक पहुंचाया गया है। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान में नगर निगम वर्कफोर्स और मशीनरी की तैनाती की है। इसमें 4 से 6 जेसीबी, 25 से 35 नाला सफाई के लिए 10 से 12 टिपर, और 100 से 150 सफाई कर्मचारियों को दैनिक आधार पर तैनात रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed