आतंक पर भारी पड़ी आस्था, मंगलवार को 3 हजार से ज्यादा यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के बावजूद आतंक पर आस्था भारी है। देशभर से अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे शिव भक्तों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आई है। देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब देते हुए मंगलवार को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आधार शिविर जम्मू से 3289 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
इसमें 2283 पुरुष, 756 महिलाएं और 250 साधु शामिल रहे। उनका कहना है कि भोले के दरबार तक जाने के लिए उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती है। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से यात्रा जारी है।
आधार शिविर जम्मू से मंगलवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। भोले के भक्त बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष लगाकर पूरे माहौल को शिवमय बना रहे थे। आतंकी हमला भी बाबा के प्रति उनकी आस्था को कम नहीं कर पाया है। हालांकि अपने कुछ साथियों को हमले में खोने का उन्हें गम जरूर था।
'बाबा के दरबार में हाजिरी देने से कोई ताकत नहीं रोक सकती'
जत्थे में गए दिल्ली निवासी भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने निर्दोष श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाकर साबित कर दिया है कि उनमें इंसानियत नहीं है। घायलों की मुस्लिम और कश्मीरी भाइयों ने सेवा करके आतंकियों के मुंह पर तमाचा मारते हुए उन्हें दिखाया है कि वे इंसानियत के साथ हैं।
आतंकी सिर्फ कश्मीरियत को बदनाम कर रहे हैं। एक अन्य श्रद्धालु बिमला बख्शी ने कहा कि बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती है। आतंकवाद पूरे देश और दुनिया के लिए खतरा है। जिसका समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए।